मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 3800 अभ्यर्थियों का एसटीईटी का रिजल्ट कार्ड भेजा गया है। जिला स्कूल में लगाए गए कैंप में पहले दिन शुक्रवार को लगभग 1100 अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड देने थे, लेकिन 500 अभ्यर्थी ही लेने आए। यह भी पढ़ें- एसटीईटी उत्तीर्ण 1351 अभ्यार्थियों को रिजल्ट कार्ड वितरितरिजल्ट कार्ड वितरण प्रक्रिया दो काउंटरों से अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड दिये जा रहे थे। काउंटर पर विभाग की ओर से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुबह 11 बजे तक इक्का दुक्का अभ्यर्थी आते रहे। 12 से 2 बजे तक बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। अभ्यर्थी एक दूसरे से पहले रिजल्ट लेने को लेकर आपस में ही धक्का मुक्की करने लगे। इसके बाद शिक्षा कार्यालय से अन्य कर्मियों को काउंटर पर लगाया गया। अभ्यर्थियों को अपनी बारी का इंतजार कर आने ...