नई दिल्ली, मार्च 26 -- BYD ने अपनी सबसे छोटी और किफायती EV BYD Atto 1 को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। करीब Rs.12.32 लाख की शुरुआती कीमत के साथ यह कार खासतौर पर शहर में चलाने वालों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। कॉम्पैक्ट साइज (लगभग 3.9 मीटर लंबाई) और मॉडर्न डिजाइन के साथ यह कार पहली नजर में ही प्रीमियम फील देती है। इसमें LED लाइट्स, फ्लोटिंग रूफ डिजाइन और 15-इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे युवाओं के लिए आकर्षक बनाते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- ये हैं टॉप 3 अफोर्डेबल 7 सीटर कार, लिस्ट में मारुति, टोयोटा और महिंद्रा भीइंटीरियर कैसी है? इसके इंटीरियर की बात करें तो अट्टो 1 (Atto 1) में 7-इंच डिजिटल डिस्प्ले और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉएड ऑटो (Android Auto) औ...