गाजीपुर, अप्रैल 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद की सातों तहसीलों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिनमें प्राप्त हुई 380 शिकायतों में से महज 56 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। ज्यादातर शिकायतें जमीन के विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनके जल्द निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गया है। कासिमाबाद तहसील के सभागार में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में और एसपी डा. ईरज राजा की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 98 शिकाती पत्रों में 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।डीएम अविनाश कुमार ने फरियादियों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। उन्होने संबंधित अधिकारियों शिकायतों का सत्यापन करते हुए निस्तारण के लिए निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम हटवाए अवैध कब्जा: डीएम राजस्व विभाग एवं प...