मेरठ, जनवरी 6 -- चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस स्थित तपोवन में हुए इंटर कॉलेजिएट क्रास कंट्री टूर्नामेंट में मात्र 38.28 मिनट में दस किमी दौड़ पूरी कर गंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल जीत लिया। महिला-पुरुष वर्ग में हुए टूर्नामेंट में मेरठ मंडल के 13 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर तपोवन के ट्रैक पर दौड़ लगाई। कैंपस के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में विजेताओं को मेडल एवं ट्रैक शूट से सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय प्रतियोगिता के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। हालांकि सात सौ से अधिक कॉलेज होने के बावजूद मात्र 13 कॉलेजों के 31 खिलाड़ी ही इस टूर्नामेंट में पहुंचे। खिलाड़ियों को दस किमी दौड़ना था। महिला श्रेणी में दस किमी दूरी को अम्बरीश शर्मा कॉलेज मेरठ की छात्रा गंगा ने मात्र 38.28 मि...