38 हजार किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- प्रतापगढ़। सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लगने वाला एचपीवी टीका (वैक्सीन) 14 से 15 साल के बीच के उम्र की लड़कियों को लगाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि जिले में ऐसी किशोरियों की संख्या करीब 38000 है जिनकी उम्र 14 साल की हो चुकी है लेकिन 15 साल से कम है। 31 अगस्त तक उक्त सभी किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी महेश सिंह के मुताबिक अब तक 10836 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है, अन्य को लगाने के लिए स्कूलों से लेकर ग्रामीण व शहरी इलाकों तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.