कौशाम्बी, मई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुवा गांव में टाटा मोटर्स वर्कशॉप के पीछे सोमवार सुबह मिली मृत महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। जबकि, शिनाख्त के लिए पुलिस 32 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। मामले में हत्या का मुकदमा कायम होने के बाद एसपी ने खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। संदिग्ध मोबाइल नंबरों के बाबत भी लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।नरसिंहपुर कछुवा गांव स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप के पीछे खेत में सोमवार सुबह एक करीब 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। महिला ने काली साड़ी पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में केशलता लिखा हुआ था। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। बुधवार की शाम...