गोंडा, जून 19 -- तरबगंज, संवाददाता। तहसील में भूमि फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अफसरों और वकील की मिलीभगत से 38 साल पहले बैनामा हुई भूमि को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दोबारा बेच दिया गया। न्यायालय के आदेश पर तरबगंज पुलिस ने सब-रजिस्ट्रार मनोज कुमार श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव समेत दस लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहसील क्षेत्र केवलीजोत, पूरेडाडू थाना वजीरगंज निवासी रमेश कुमार तिवारी पुत्र जगदीश प्रसाद तिवारी ने न्यायालय में प्रस्तुत शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी मां स्वर्गीय मुनीशा कुमारी ने 12 जनवरी 1988 को लक्ष्मण प्रसाद निवासी काशीपुर से महराजगंज बाजार में 432 वर्ग फुट भूमि का बैनामा कराया था। बैनामे के बाद पीड़ित ने नींव भी भरा दी थी। रमेश का आरोप है कि बीते ...