लातेहार, फरवरी 21 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के तिलैयाटांड निवासी एवं विधायक प्रकाश राम के अज़ीज़ और वर्षों पुराने साथी स्व. मो एहसान को शुक्रवार को तिलैयाटांड कब्रिस्तान में नम आंखों के साथ सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। बता दें कि करीब 38 वर्षों तक सियासत और सामाजिक जीवन के सफर में साथ चलने वाले प्रकाश राम और मो एहसान का रिश्ता महज़ राजनीतिक नहीं, बल्कि गहरी दोस्ती, आपसी भरोसे और भाईचारे पर आधारित था। एहसान साहब को विधायक का करीबी, सच्चा सलाहकार और विश्वसनीय साथी माना जाता था। सुख-दुख के हर मोड़ पर दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। बीमारी की खबर मिलते ही विधायक प्रकाश राम ने उनसे मुलाकात की थी और इलाज के दौरान अस्पताल में भी उनका हालचाल लिया। इंतकाल की सूचना पाते ही वे रांची पहुंचे और पार्थिव शरीर के साथ चंदवा आए। अंतिम यात्रा में कंधा देकर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.