गाजीपुर, नवम्बर 15 -- गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 39 शिकायतों में मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 283 शिकायतों में से मौके पर 38 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। सीडीओ ने कहा कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएं जिनका तत्काल निस्तारण किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...