भदोही, दिसम्बर 29 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने सोमवार को सात लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में 35 दो पहिया तथा तीन चार पहिया सहित कुल 38 वाहनों का चालान किया गया। गोपीगंज पुलिस ने तिलंगा से एक, औराई ने एकवा से दो, सुरियावां ने मलेपुर से चार लोगों के साथ ही कुल सात लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस की ओर से लगातार रोज वाहनों की जांच बाजारों में की जा रही है। जिसमें लापरवाही बाइक एवं चार चालकों के वाहनों का चालान काटा जा रहा है। इसके कारण शहर में बाइक सवार गलियों से आवागमन करने को बाध्य हैं। स्टेशन रोड, पकरी तिराहा, लिप्पन तिराहा आदि स्थानों पर जवान सुबह से लेकर शाम तक मुस्तैद रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.