प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के कटरा मोहल्ला निवासी असरफ उर्फ मुक्कू के खिलाफ वर्ष 1987 में मारपीट, जानलेवा धमकी की रिपोर्ट दर्ज है। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। उसी मामले में असरफ फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए न्याायलय ने वारंट जारी किया। बुधवार को दरोगा उमेश प्रताप सिंह टीम समेत आरोपी असरफ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...