सिमडेगा, अप्रैल 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस ने 38 वर्षो से फरार एक डकैत को बोकारो से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि जलडेगा थाना क्षेत्र के बन्दोजोर में डकैती की एक घटना हुई थी। इस घटना में शामिल जोहन कुंडलना फरार होकर बोकारो में छिप कर रह रहा था। कोर्ट ने जोहन के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे बोकारो से गिरफ्तार कर आज जेल भेजा। मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस ने स्कूटी चोर को दबोचा, भेजा जेलबांसजोर ओपी की पुलिस ने स्कुटी चोर अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि ओपी क्षेत्र के लमडेगा चौक से विगत 18 अप्रैल को सेम तोपनो की स्कूटी चोरी हुई थी। जिसके अनुसंधान के दौर...