रुडकी, अप्रैल 5 -- पुलिस ने लाखों के गबन के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सिविल लाइंस निवासी विशु वर्धाना ने एक मई 2024 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सतपाल निवासी आवास विकास कॉलोनी, रुड़की ने उनके साथ करीब 38 लाख रुपये का गबन किया था। रकम मांगने पर वापस नहीं किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। एसएसपी ने उसके ऊपर पांच हजार रुपये इनाम रखा था। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी कि सतपाल वर्तमान में आईआईटी पार्क सहस्रधारा रोड देहरादून में रहा रहा है। पुलिस ने देहरादून पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और रुड़की ले आई। उन्होंने बताया कि आरोपी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्...