रायबरेली, जनवरी 22 -- अमावां, संवाददाता। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने अमावां में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने पंचायत की 500.70 लाख लागत की 38 परियोजनाओं, सम्पर्क मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में 10 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान द्वार का शिलान्यास भी किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक में वीर स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र में होने वाले कामों का प्रस्ताव व सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई बाधा नहीं आने देंगे। दे...