लोहरदगा, मई 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही सदर अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, गनीमत रही कि जिले में गत दिनों हुई बारिश के कारण अब तक लू और डायरिया का प्रकोप देखने को नही मिल रहा है। गत दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण अब बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। सदर अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में डायरिया का एक भी मामला नही आया है पर बुखार से सबंधित मामला आ रहा है। यह भी पढ़ें- तापमान अधिक होने के कारण अस्पतालों में बढ़े चर्म रोग व डायरिया के मरीज जिले के अस्पतालों में बुखार से पीड़ित 70 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि सदर अस्पताल प्रबंधन का कहना ...