देवरिया, जून 21 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद 132 केवीए उपकेंद्र से सलेमपुर उपनगर को आपूर्ति देने वाली 33 हजार वोल्ट की अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आने से करीब 38 घंटे तक पूरे उपनगर की बिजली आपूर्ति ठप रही। काफी प्रयास के बाद शुक्रवार की रात में 38 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।गुरुवार की सुबह 5 बजे 33 हजार वोल्ट की अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आने के बाद पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के काफी प्रयास के बावजूद फाल्ट ठीक नहीं हो सका। इसके चलते इस भीषण गर्मी में लोग उबलते रहे। इसे गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को नगर के सभासदों ने एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया था। यह भी पढ़ें- तुलसी नगरी में 63 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, गांवों में अंधेरा उधर फाल्ट को ठीक करने के लिए बिजली विभाग की टीम लगी थी। काफी प्रयास के ...