मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बगीचा के पास सोमवार की देर रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने शराब लदा एक ऑल्टो कार और एक ई-रिक्शा को जब्त किया। पुलिस ने जब्त गाड़ी से 35 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर भाग निकला। पुलिस ने पहाड़पुर गांव के दो शराब तस्कर सोनू कुमार और निक्कू ठाकुर को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की है। सकरा थानाध्यक्ष सुखबिंदर ने बताया कि शराब के साथ कार व ई-रिक्शा को जब्त किया है। दो शराब तस्कर पर कांड दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...