सहारनपुर, अप्रैल 8 -- सहारनपुर संवाददाता। सीएम ग्रिड फेज-2 योजना के तहत बनने वाली सड़क का डेमो मंगलवार शाम महापौर व स्थानीय पार्षद की मौजूदगी में आवास विकास और जैन कॉलेज रोड क्षेत्र के लोगों को दिखाया गया। यह सड़क अनुपम स्वीट्स से जैन कॉलेज रोड व आवास विकास होते हुए दिल्ली रोड स्थित मोहन पाण्डेय के अस्पताल तक बनाई जाएगी। करीब 2 किमी लंबी इस सड़क पर 38.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे 11 मार्च 2027 तक पूरा किया जाना है। शाकुंभरी सभागार में आयोजित बैठक में कार्यदायी संस्था एसआरएस कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. आगरा के प्रोजेक्ट मैनेजर ने परियोजना का डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के साथ वाटर लाइन, सीवर लाइन, 450 एमएम ह्यूम पाइप ड्रेनेज, भूमिगत विद्युत लाइन, डक्ट, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, बोलार्ड, स्ट्रीट फर्नीचर, साइनेज व ग्रीनरी का ...