झांसी, जुलाई 25 -- झांसी। यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं रेलवे परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे अधिनियम के अंतर्गत 09 मामले दर्ज किए गए। बिना किसी उचित कारण के ट्रेन की चेन पुलिंग (धारा 141) के 03 प्रकरण तथा ट्रेन एवं रेल परिसर में उपद्रव (न्यूसेंस) करने के 06 प्रकरण (धारा 145) शामिल हैं। इसी क्रम में जनविश्वास अभियान के अंतर्गत रेलवे अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत 26 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए 38,500 का जुर्माना वसूल किया गया। इसमें धारा 144 (अनधिकृत वेंडिंग/हॉकिंग एवं भीख मांगना) के 17 प्रकरणों में 34,000, धारा 147 (अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करना) के 02 प्रकरणों में Rs.1,000 तथा...