सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जनपद के 3791 लाभार्थियों के बैंक खातों में सोमवार को डीबीटी के माध्यम से अनुदान धनराशि स्थानांतरित की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लगभग 90 हजार लाभार्थियों के खातों में करीब एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि बटन दबाकर ट्रांसफर की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां मौजूद लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बीएन सिंह, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। डीएम ने कहा कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन पर...