नई दिल्ली, मार्च 14 -- Stock Split News: मल्टीबैगर स्टॉक V2 Retail Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होने जा रहा है। बाजार की उठा-पटक के बीच भी यह स्टॉक निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, कंपनी शेयर बाजार में इसी महीने एक्स-स्प्लिट स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पर Rs.20, डीजल पर Rs.50 लीटर का नुकसान, रोजाना हो रहा 2000 करोड़ का घाटा10 टुकड़ों में बंट जाएगा शेयर V2 Retail Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने बताया है कि स्टॉक स्प्लिट के लिए 25 मार्च 2026 की तारीख को रि...