378 लीटर नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त
अररिया, जुलाई 8 -- बथनाहा/नरपतगंज, हिन्दुस्तान टीम भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 378 लीटर नेपाली शराब, तीन मोटर साईिकल, एक मोबाइल फोन और 2,650 रुपये नकद के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया। एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 56वीं वाहिनी के 'डी' समवाय बेला बीओपी तीनखंभा की नाका टीम ने भैरोगंज गांव के समीप सीमा स्तंभ संख्या 196/4 के पास भारत की ओर लगभग 10 मीटर की दूरी पर कार्रवाई की। इस दौरान नेपाल से भारत लाई जा रही 378 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। मौके से तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटर साईिकल, एक मोबाइल फोन तथा 2,650 रुपये नकद भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान एसएसबी जवानों ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान गजेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.