लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- दिवाली अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने 12 खाद्य पदार्थों के सैम्पल भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विश्राम ने कुम्हारन टोला गोला से बेसन का सैम्पल लेकर 25 किलो बेसन सीज किया। रामबाबू ने विकास चौराहा गोला से छेना मिठाई का नमूना लेकर 10 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई। रमेश सिंह ने गोला से दूध के दो नमूने लिए गए। वहीं अभिषेक कुमार ने रकेहटी से घी का, नत्थू कुशवाहा ने रकेहटी से बेसन का एक नमूना लिया गया। वहीं रामजी शुक्ला ने खरवहिया से बेसन का एक सैम्पल लेकर 14 किलो बेसन सीज किया। विपिन कुमार सिंह ने लखीमपुर निर्माण यूनिट से राइस ब्रान ऑयल का सैम्पल भरा वहीं 375 लीटर ऑयल सीज किया। रामापुर से सरसों के तेल का सैम्पल भरकर 28 लीटर तेल सीज किया गया। वहीं अरविंद सिंह ने बेसन का सैम्पल लेकर 78 किलो बेसन ...