बक्सर, मई 27 -- पेज पांच के लिए ----- डुमरांव। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना '2.0' के तहत कुल 375 नए लाभूकों का चयन नप द्वारा किया गया है। ईओ राहुलधर दूबे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहली किस्त की राशि उन्हें प्रदान कर दी गई है। लाभूकों के कार्य की निगरानी की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि जिसको पैसा मिला है वह काम करा रहा है या नहीं। जो सही से कार्य कराएगा उसको दूसरे किस्त की राशि भी जल्द दे दी जाएगी। बता दें कि पीएम आवास योजना के तहत 2.50 लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना 2.0 के तहत 375 को मिला प्रथम किस्त वह राशि सीधे तौर पर बैंक खातों में भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि अंतिम किस्त जो 50 हजार रूपये है, उसे घर का अधूरा कार्य पूरा करने के बाद दिया जाता है। ईओ ने कहा कि नप चाहता है क...