शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- शाहजहांपुर। जिले में लंबे समय से रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी सहायिका के पदों को भरने की तैयारी तेज हो गई है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को 375 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन के लिए इसी महीने पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल शुरू होने से पहले डीपीओ कार्यालय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रिक्त पदों का सत्यापन, रोस्टर और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Nurse Job Alert 2026: नर्सिंग पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्टाफ नर्स के 2204 पदों पर निकली बंपर भर्त...