नई दिल्ली, मई 1 -- एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी स्मॉलकैप कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने पिछले कुछ समय में अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। डिफेंस कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को BSE में 14 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 6450.80 रुपये पर बंद हुए हैं। गुरुवार को कारोबार के दौरान एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने 6750 रुपये के स्तर को भी छुआ और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। डिफेंस कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 370 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रॉकेट सा उड़े डिफेंस कंपनी के शेयरडिफेंस कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 370 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर 7 मई 2025...