नई दिल्ली, जून 14 -- स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों 370 की बिरयानी विवाद में फंसे हुए हैं। आम लोगों के साथ एंटरटेनमेंट जगत के लोगों ने भी उन्हें ट्रोल किया है। इस पूरे विवाद में अब कुनिका सदानंद भी सामने आई हैं और उन्होंने प्रणित के समर्थन में बात कहीं है। इस विवाद में प्रणित को सपोर्ट करने वाली कुनिका पहली शख्स हैं। उन्होंने हाल में कहा कि उन्हें दूसरा मौका दिया जाना चाहिए। साथ ही ये उनके संस्कारों को अच्छा बताया है।कुनिका का प्रणित को मिला सपोर्ट इस पूरे विवाद के बाद प्रणित मोरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि वो इसी लायक हैं। लेकिन वो अपनी गलतियों पर काम करेंगे, खुद को सुधारेंगे, जोक्स में भी बदलाव लाएंगे। इसलिए वो बस एक मौका चाहते हैं। प्रणित के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कु...