उन्नाव, सितम्बर 1 -- उन्नाव। जिले की सड़कों पर 33 जगहें ऐसी हैं, जहां हादसे लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। पिछले एक साल के आंकड़े सामने आए तो इन ब्लैक स्पॉट पर 533 हादसों में 370 लोगों की मौत हुई, जबकि 333 लोग गंभीर रूप से घायल मिले। सबसे खतरनाक नवाबगंज चौकी तिराहा रहा, जहां 46 हादसों में 42 लोगों की जान चली गई। हादसों के इन आंकड़ों के बाद आखिरकार पीडब्ल्यूडी जागा। विभाग अब इन सभी स्थानों पर हादसे रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम कराएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि करीब तीन माह पहले विभागीय इंजीनियरों से जिले के प्रमुख मार्गों का सर्वे कराया गया था। इसमें 33 स्थान ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित हुए। सर्वे में सामने आया कि इन स्थानों पर बड़ी संख्या में सड़क हादसे हुए हैं...