झांसी, अप्रैल 20 -- झांसी। झांसी में पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। सोमवार एक साथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढृ-प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थानों-शाखाओं में तैनात 370 पुलिस कर्मियों के तबादले कर तत्काल कार्य संभालने के निर्देश दिए हैं। वहीं इतने बड़े बदलाव से किसी थाने की पूरी सूरत ही बदल गई है। करीब 370 पुलिस कर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने या शाखा में भेजा गया है। यही नहीं, 15 पुलिस वाहन चालकों को भी नई तैनाती दी गई है। सूत्रों बताते हैं कि यह कार्रवाई लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात रहने पर की गई है। यह भी पढ़ें- थाने पर नामित अधिकारी विचाराधीन केस में कराएंगे प्रभावी पैरवीप्रतिदिन पर्यवेक्षण करेंगे और उनकी समस्याओं का निदान कराएंगे। महत्...