देवघर, दिसम्बर 13 -- सारठ। प्रखंड के 37 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रखंड 11 में 9 विद्यालयों का पुनर्गठन किया गया। जबकि 2 विद्यालय संथालडीह व बस्की 1 में ग्रामीणों की संख्या कम होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। वहीं गुरुवार को प्रखंड के 18 विद्यालयों में समिति का पुनर्गठन किया जा रहा था। परंतु ढिबा, मुंडा व कैराबांक विद्यालय में ग्रामीणों की पर्याप्त उपस्थिति नहीं होने के कारण पुनर्गठन स्थगित कर दिया गया। वहीं नैयाडीह विद्यालय के ग्रामीणों ने अवैध तरीके से पुनर्गठन कराने का आरोप लगाते हुए बीईईओ को लिखित शिकायत देकर दुबारा पुनर्गठन कराने की मांग की है। ग्रामीण पांडव मंडल, गोविंद मंडल, रेखा देवी, जानकी देवी, मुन्नी खातून, निजामुद्दीन अंसारी समेत अन्य ने कहा की अधिकांश ग्रामीणों के पहु...