चतरा, जुलाई 1 -- चतरा प्रतिनिधि स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, दीभा में मंगलवार को विद्यालय के वरीय हिन्दी शिक्षक अनिल रॉय के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव संजय सिन्हा, प्रभारी प्रधानाचार्या सुशीला कुमारी एवं प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने अनिल रॉय के लगभग 37 वर्षों के सेवाकाल को याद करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और विद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान संगीत आचार्य सिद्धेश्वर गोस्वामी एवं आचार्या मौली मिश्रा की भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया। विद्यालय परिवार की ओर से अनिल रॉय को बुके, श्रीमद्भागवत गीता, शॉल, अंगवस्त्र, डायरी, कलम, घड़ी, ट्रॉली बैग एवं उपादान रा...