झांसी, अप्रैल 23 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव रपैयापुरा में 37 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के बाहर पेड़ से उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव रपैयापुरा निवासी प्रतिपाल (37) बेटा देशराज वंशकार परिजनों के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। बुधवार की देर रात उसने परिजनों के साथ खाना खाया और बाहर निकल गया। परिजन समझे टहलने गया होगा? जब काफी देर घर नहीं पहुंचा उन्हें चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की। इसी बीच के बाहर एक पेड़ उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। यह भी पढ़ें- मुंडन संस्कार के दूसरे दिन पिता ने फांसी लगाकर दी जान जिससे वह रोने-बिलखने लगे। वहीं फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो...