दुमका, अप्रैल 24 -- दुमका, प्रतिनिधि।37 वर्षीय किशोर कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। यह घटना 23 अप्रैल को सुबह में हुई। परिजन जीवित होने की आस में किशोर कुमार यादव को पीजेएमसीएच लेकर आए, पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने पर परिजन तुरंत शव को लेकर वापस घर चले गए। बाद में परिजन दोवारा शव को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में नगर थाना की पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, परिजनों का कहना है कि किशोर यादव की मौत हृदय की गति रूक जाने की वजह से हुई है। यह भी पढ़ें- युवक की हालत बिगड़ी, मौत शव का पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सक ने बेसरा प्रिजर्व रख दिया है। बता दें कि किशोर कुमार यादव जामा के सरसाबाद गांव के निवासी थे और वे लघु सिंचाई विभाग, दुमका में लिपिक के पद पर थे। नगर...