लखीमपुरखीरी, जून 2 -- रमियाबेहड़। क्षेत्र के जोधापुरवा गांव निवासी वीरेंद्र वर्मा ने रमियाबेहड़ स्थित फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने के दौरान गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है।

वीरेंद्र वर्मा का आरोप वाहन स्वामी वीरेंद्र वर्मा अपनी फोर व्हीलर गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए फिलिंग स्टेशन पहुंचे थे। उनका कहना है कि वाहन की टंकी में लगभग 7 लीटर पेट्रोल पहले से मौजूद था। इसके बावजूद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने 41 लीटर पेट्रोल भर दिया। बिल और वाहन की टंकी क्षमता का मिलान करने पर उन्हें गड़बड़ी का संदेह हुआ। जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही विरोध जताया। वीरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि टंकी की वास्तविक क्षमता से अधिक पेट्रोल दिखाया जाना उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी और घटतौली का मामला हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पेट्रोल पंप की...