लखनऊ, मार्च 8 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाताअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लेट्स गिव होप फाउंडेशन की ओर से नेतृत्व - महिला कौशल विकास कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में महिलाओं के आजीविका विकास, कौशल संवर्धन और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराया गया। मुख्य अतिथि महानिदेशक रेलवेज, उत्तर प्रदेश श्री प्रकाश डी रहे।कार्यक्रम में लखनऊ की 28 महिलाओं और 9 पुरुषों को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए सक्षम भारत अवार्ड - 2026 से सम्मानित किया गया। सक्षम भारत अवार्ड से डॉ. शमा महमूद, डॉ. मल्लिका सक्सेना, डॉ. शीतल वर्मा, सोनिया चौधरी, एसआई आरती वर्मा, डॉ. मिताली निगम, गिरिजा सिंह, शन्नो राय, अर्चना मिश्रा, शेफ ऋतु जायसवाल, अमृता सक्सेना, विजैता श्रीवास्तव, मल्लिका श्रीव...