मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर सीकरी स्थित ईंट भट्ठे पर बंधक 37 मजदूरों को प्रशासन की टीम ने बंधनमुक्त कराया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने कार्रवाई की। आरोप है कि सभी मजदूर भट्ठा मालिक ने जबरन काम पर रखे थे। एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा की रेखदेख में मजदूरों को उनके गांवों के लिए रवाना किया गया। फुगाना पुलिस फोर्स पूरे ऑपरेशन के दौरान मौजूद रही। डीएम के सख्त निर्देश के बाद इस प्रकार की कार्रवाई बंधक प्रथा के खिलाफ प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। मुक्त कराए मजदूरों में महिलाएं और युवा शामिल बताए गए हैं। स्थानीय स्तर पर बंधक मजदूरों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह घटना ईंट भट्ठा क्षेत्र में श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर सतर्कता बढ़ाने का सं...