मोतिहारी, मार्च 6 -- मोतिहारी। होली ड्यूटी में लापरवाही बरतनेवाले 37 पुलिस कर्मियों पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश एसपी ने दिया है। उन्होंने बताया कि मोतिहारी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों की तैनाती जिले के विभिन्न थाना में की गई थी। 2 मार्च को उपस्थिति जांच के दौरान 37 प्रशिक्षु सिपाही अनुपस्थित अथवा योगदान नहीं करते पाया गया। । इसके आधार पर तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए सभी 37 सिपाहियों को निलंबित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...