कन्नौज, मई 18 -- कन्नौज। करीब 37 दिनों के इंतजार के बाद जिले को नए मुख्य विकास अधिकारी मिल गए। नवागंतुक सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण करते ही विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी। पद संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में लंबित और धीमी गति से चल रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद विकास भवन में अधिकारियों और पटल प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए सीडीओ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जिले में जिन परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनकी नियमित समीक्षा की जाएगी। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धत...