झांसी, अप्रैल 1 -- ..वक्त दोपहर दो बजे, ..तीखी धूप, ..सताती गर्म हवाएं, पॉश कॉलोनियों से लेकर तंग मोहल्लों तक खिंचा सन्नाटा और पारा 37 डिग्री। पहली अप्रैल को मौसम का सूरत-ए-हाल कुछ ऐसा ही रहा। बीती रात छुटपुट बूंदाबांदी, तेज हवाओं के बाद उम्मीद से इतार सूरज बेहद तल्ख रहा। बुधवार चैत्र में दिन जेठ यानी मई महीने से तप उठा। न्यूनतम पारा 22 डिग्री होने की वजह से रात भी शहरी बिलबिला उठे। भरी दुपहरिया तंग मोहल्लों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम सूरज ढलने के बाद भी गर्म हवाएं महसूस हुई। सुबह 6.08 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम ताप 25 डिग्री के करीब था। 10 बजते ही अधिकतम ताप ने करीब छह डिग्री ऊपर सरका। एक बजे ऐसा लगा मानो आकाश से आग बरस रही हो। 2.30 बजे अधिकतम ताप 37 डिग्री पर टिक गया। जो साढे चार बजे तक एक ही स्थिति में रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.