अररिया, मई 10 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत धरान के एक होटल से सुनसरी पुलिस ने करीब 37 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होने वालों में सिंधुपालचोक के मेलम्ची नगरपालिका-4 निवासी और वर्तमान में काठमांडू के गोकर्णेश्वर नगरपालिका-6 में रहने वाले सन्देश तामाङ, काभ्रेपलाञ्चोक नगरपालिका-3 निवासी और वर्तमान में काठमांडू के कागेश्वरी मनोहरा नगरपालिका-6 में रहने वाले समीर दियाली तथा झापा के बिर्तामोड नगरपालिका-6 निवासी दिग्विज भण्डारी शामिल हैं। तीनों धंधेबाज को कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर पीआईटी, इलाका प्रहरी कार्यालय धरान और वडा प्रहरी कार्यालय धरान की संयुक्त टीम ने होटल में छापामारी कर गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 36 ग्राम 190 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बर...