सिमडेगा, जून 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।सिमडेगा पुलिस ने गांजा बिक्री के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 37 किलो गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के केलाघाघ डैम किनारे कुछ लोग गांजा बेच रहे हैं। सूचना के आलोक में एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी करते हुए दो बाइक पर तीन लोगों को 10 किलो 245 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। जिसमें उदित एडिसन मिंज, अमित केरकेट्टा और रिहातुन रजा अंसारी शामिल हैं। गिरफ्तार एडिसन की निशानदेही पर उसके घर से 26 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इनसे पूछताछ के दौरान बताया गया कि ओडिसा के टांगर गांव निवासी दुलेश्वर आपट गांजा की सप्लाई देता है। पुलिस ने ओडिसा के टांगर गांव जाकर दुलेश्...