सहरसा, मार्च 17 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान अंतर्गत जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आम नागरिक से संवाद कार्यक्रम के दौरान 37 आवेदनों के संदर्भ में सुनवाई की गई और संबंधित कार्यालयों को प्राप्त आवेदनों के सम्यक निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया । सहरसा निवासी रंजना कुमारी,अमरपुर कहरा निवासी नुनूलाल साह ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया गया। जिसके निष्पादन के लिए कहरा अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया । महिषी निवासी चंद्रशेखर यादव द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया गया। जिसके निष्पादन के लिए महिषी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया । सौरबाजार निवासी प्रमोद कुमार एवं राणा रंजीत यादव द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदनों के सम्यक निवारण के लिए सौरबाजार अंचलाधिकारी...