कानपुर, अक्टूबर 5 -- कानपुर, संवाददाता। पीएसी 37वीं वाहिनी में 'वामा सारथी वेलनेस कैंप' का आयोजन किया गया। जिसके तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु ओरिएंटेशन सेशन हुआ। स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉ. महेश चन्द्र एवं उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान सेनानायक बीबी चौरसिया, सहायक सेनानायक शैलेंद्र कुमार बाजपेई, शिविरपाल चंद्रेश्वर, सूबेदार रवेंद्र सिंह चौधरी आदि थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: वेलनेस कैंप में 150 ने उठाया सेवाओं का लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...