बगहा, मई 20 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी एवं खो-खो का आयोजन लोक शिक्षा समिति, बिहार के तत्वावधान में महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, सीवान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, बरवत सेना, बेतिया के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के अंडर-14 बालक वर्ग खो-खो टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग खो-खो टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-11 बालिका वर्ग की टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए सम्मानित बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित वं...