37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स : दूसरे दिन परमा ने स्वर्ण व काजल ने रजत जीता
साहिबगंज, सितम्बर 23 -- साहिबगंज। पटना में जारी 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन साहिबगंज के सिदो कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के ट्रेनी परमा हांसदा ने बालक अंडर 16 वर्ष आयु वर्ग के पेंटाथलन में 3852 अंकों साथ स्वर्ण पदक जीता है।
प्रतियोगिता के अन्य विजेता इसी प्रकार मिथिलेश कुमार 3783 अंकों के साथ दूसरे एवं निखिल कुमार बिहार 3691 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे । उधर, सकरीगली की काजल कुमारी ने जेवलिन थ्रो बालिका अंडर 16 वर्ष में 29.92 मीटर के साथ रजत पदक जीता । पश्चिम बंगाल की मोनिका वैदया प्रथम, एवं पूजा सोनोवाल असम तीसरे स्थान पर रही एवं विवेक यादव बालक अंडर 20 जेवलिन थ्रो में छठे स्थान पर रहे। जिले के कुल 11 प्रतिभागियों इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.