शामली, अप्रैल 1 -- कैराना। कोतवाली में 369 मुकदमों से संबंधित जब्त किए गए हथियारों और उपकरणों को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराया गया। वर्ष 1983 से 2025 तक दर्ज 369 मुकदमों से जुड़े हथियारों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया था।इनमें 199 तमंचे, 14 बंदूक/राइफल, 15 पिस्टल/रिवॉल्वर, तमंचा बनाने के उपकरण, 148 चाकू, पांच कुल्हाड़ी, गोकशी से जुड़े उपकरण और कारतूस शामिल थे। न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण के आदेश जारी किए गए थे। बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में उपरोक्त हथियारों व उपकरणों को हथौड़ा, छेनी और ग्राइंडर मशीन से नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.