वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय के सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र की ओर से सूजाबाद (पड़ाव) स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर लगा। उद्घाटन विधायक डॉ. सुनील कुमार पटेल ने किया। 375 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 369 को परामर्श और उपचार दिया गया। 225 लोगों की एचआईवी, एचबीएसएजी, एचसीवी व वीडीआरएल सहित रक्त जांच भी की गई। मरीजों को दवाएं भी वितरित की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...