सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। सोमवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा दोनों पालियों में परीक्षाएं शांतिपूर्वक और नकलविहीन तरीके से संपन्न हुईं। दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 3977 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3685 ने परीक्षा दी, जबकि 292 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा में पंजीकृत 987 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 905 उपस्थित रहे, जबकि 82 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट उर्दू और पंजाबी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 414 में से 387 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 27 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और तर्कशास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2576 परीक्षार्थियों में से 2393 उपस्थित रहे, जबकि 183 अनुपस्थित रहे। प्रथ...