365 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग
वाराणसी, जून 1 -- वाराणसी। विश्व हाइपरटेंशन दिवस के उपलक्ष्य में चौकाघाट सीएचसी में सोमवार को कैंप लगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. फाल्गुनी गुप्ता के नेतृत्व में लगे कैंप में 365 मरीजों की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान मरीजों की शुगर, बीपी, ईसीजी सहित अन्य जांच हुई। इनमें 62 मरीज हाइपरटेंशन के मिले। इन्हें दवा देने के साथ ही और व्यायाम का सुझाव दिया गया। इस दौरान एनसीडी इंचार्ज डॉ. नेहा सिंह, इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. कमल द्विवेदी, लैब टेक्निशियन चंद्र प्रकाश और फार्मासिस्ट सूरज वर्मा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- डीएम-सीडीओ सहित 97 अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई एनसीडी स्क्रीनिंग यह भी पढ़ें- जांच कराने में लापरवाही कर रहे हाइपरटेंशन के लक्षण वाले 70 फीसदी मरीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.