362 लाख से होगा बसखारी मार्ग से तहसील तक सड़क चौड़ीकरण
अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर। साढ़े तीन करोड़ रुपये की अधिक लागत से अकबरपुर बसखारी मार्ग से अकबरपुर तहसील तक लगभग 900 मीटर मार्ग की चौड़ीकरण होगा। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर है, जबकि अब इसे सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। संबंधित मार्ग के चौड़ीकरण से एक तरफ जहां लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा, तो वहीं प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। अकबरपुर तहसील के ईदगिर्द जनपद न्यायालय, जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, ऑफीसर्स कॉलोनी समेत कई निजी अस्पताल भी हैं। इससे बसखारी मार्ग से अकबरपुर तहसील की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होता है। लगभग प्रत्येक समय बड़ी संख्या में लोग संबंधित मार्ग से आवागमन करते हैं। इसी का नतीजा है कि इस मार्ग पर लगभग प्रत्येक समय जाम की समस्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.